आइए जानते हैं उबले आलू के फायदे, किस तरह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद – पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद – इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के चपेट में आने से भी बचाने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद –
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट जारी, 10वीं के 89.55 फीसदी तो 12वीं के 82.60 प्रतिशत छात्र पास

वजन कम करने में फायदेमंद – वजन कम करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर- उबले हुए आलू में फैट की मात्रा काफी कम होती है। इसके छिलकों में भी कई प्रकार के पोषक त्तव पाए जाते हैं। ऐसे में इसे छिलके समेत खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
विटामिन्स का अच्छा सोर्स – उबले हुए आलू विटामिन बी और विटामिन सी का अच्छा सोर्स होते हैं. रोजाना एक उबले आलू का सेवन करने से शरीर को विटामिन बी- 6 मिलता है। इसमें विटामिन- सी भी उच्च मात्रा होता है।
फास्फोरस से भरपूर – उबला हुआ आलू अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें उबले हुए आलू के रूप में लगभग 25 प्रतिशत अधिक मैग्नीशियम होता है। इसमें फोलेट की भी भरपूर मात्रा होती है इसलिए गर्भावस्था में होने वाले बच्चे के ब्रेन के विकास में भी सहायता मिलती है।
मुंह के छालों के लिए फायदेमंद – आलू मुंह में छालों की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है इसलिए आलू का सेवन जरूर करें। आलू का सेवन आपके दिमाग को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर, ऑक्सीजन की पूर्ति, हार्माेन, अमीनो एसिड और फैटी एसिड और ओमेगा -3 जैसे तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440