सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लिए बेहद फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर हम खाने-पीने की आदतों पर खास ध्यान ना दें तो बहुत सारी बीमारियां बहुत आसानी से हमारे शरीर को अपनी चपेट में ले लेती हैं। हमारे शरीर को रोजाना कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवशयकता पड़ती है। ये पोषक तत्व हमें फलों, ताजी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स से मिल सकते हैं। लेकिन कभी-कभी हमें कई प्रकार के पोषक तत्व इनसे पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं जिसकी पूर्ति के लिए हम ड्राई फ्रूट्स का सहारा ले सकते है। अखरोट एक ऐसा ही ड्राई फ्रूट है जो बहुत प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूखे मेवों में शामिल अखरोट आपकी सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लिए बेहद फायदेमंद है। अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है जिसके कारण इसका सेवन इस जानलेवा बीमारी के जोखिम को कई गुना तक कम कर देता है। आज हम आपको अखरोट के फायदे बताने जा रहे हैं।
कैंसर
माना जाता है कि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं। अगर इसका सेवन दूध में उबालकर किया जाए तो इससे शरीर में पनप रहे कैंसर सेल्स (कोशिका) नष्ट हो सकते हैं, जिससे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल
दिनभर में एक मुट्ठी या 4 से 5 अखरोट का सेवन आपके हृदय को तंदुरुस्त रखने के साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। अखरोट खाने के 4 घंटे के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरु कर देता है।
डायबिटीज
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने के कारण डायबिटीज का खतरा वैसे भी काफी हद तक कम हो जाता है। दूध और अखरोट का एक साथ सेवन करने से भी इस स्वास्थ्य जोखिम से बचे रहने में काफी मदद मिल सकती है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई है कि दूध और अखरोट का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
बढ़ती उम्र का प्रभाव
माना जाता है कि अखरोट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं यानी जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह गुण दूध में भी पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों ही खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा में कसाव बना रहता है।
हृदय रोगों के खतरे कम करे
भारत में लाखों लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसमें नौजवान तक भी शामिल हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में मौजूद कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मुख्य रूप से दिल की बीमारियों का खतरा कम करने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। इसकी क्रिया कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित बनाए रखने से लेकर दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार जोखिम कारकों को निष्क्रिय करने के लिए कार्य करती है। इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा कम करने के लिए आप दूध के साथ अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
एंटी एजिंग प्रभाव
बढ़ती हुई उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर टिप्स और डायट को फॉलो करते हैं। वहीं, दूध और अखरोट दोनों ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें एंटी एजिंग गुण पाया जाता है। इनका एक साथ सेवन करने से नई कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद मिलती है और त्वचा में कसाव भी बना रहता है।
दिमाग को तेज बनाता है
दूध और अखरोट का एक साथ सेवन दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये मेमोरी पॉवर को भी बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440