हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला संस्थान बना उत्तराखण्ड का ऋषिकेश एम्स, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश (उत्तराखंड)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 29 अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा संजीवनी योजना के तहत शुरू की गई है, जिसका लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों, विशेषकर 11 पहाड़ी जिलों, को मिलेगा। इस हेली एंबुलेंस सेवा के जरिए आपदा और दुर्घटनाओं के समय तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

एम्स ऋषिकेश ने देश में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला चिकित्सा संस्थान बनने का गौरव भी हासिल किया है। पीएम मोदी ने इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

हेली एंबुलेंस सेवा पूरी फ्री रहेगी
संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी। इससे पहले कई बार हेली एंबुलेंस का ट्रायल किया गया था, जिसके सफल परिणामों के बाद यह सेवा शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

संजीवनी योजना के बारे में
संजीवनी योजना को केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से चला रही हैं, जिसमें दोनों 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगे। इस योजना के तहत हेली एंबुलेंस में हर महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना अनिवार्य है। इसके सफल संचालन के बाद, इसे आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत

इस पहल को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो पहाड़ी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440