कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. हरभजन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे देर शाम ठंडी सड़क पर इवनिंग वॉक कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. सिंह रोज की तरह अस्पताल के पास स्थित ठंडी सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।

यह भी पढ़ें -   १३ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डबल मर्डर केस अपडेट: युवक की हुई शिनाख्त, युवती की पहचान को जुटी हुई है पुलिस

डॉ. हरभजन सिंह शहर के जाने-माने और अनुभवी चिकित्सकों में गिने जाते हैं। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और उनके परिचितों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोपहिया चालक की तलाश की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440