25 फरवरी को हल्द्वानी में महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन, प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन, हल्द्वानी द्वारा आगामी 25 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन गणपति बैंकट हॉल (निकट जगदंबा नगर, पानी की टंकी के पास) में आयोजित होगा।

उक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में संगठन के माननीय प्रदेशाध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल (वृंदावन टैंट, हरिद्वार) एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष गुप्ता (देहरादून) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   १३ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सम्मेलन में जिला नैनीताल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रोंकृरामनगर, कोटाबाग, कालाढूंगी, बैलपड़ाव, लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, भीमताल, चोरगलिया, नैनीताल, खैरना, गर्मपानी, भवाली, खनस्यूं, पतलोट, रामगढ़, मुक्तेश्वर, बेतालघाट, गौलापार एवं बिन्दुखत्ताकृके टैंट व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में टैंट व्यापार से जुड़ी वर्तमान समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल

आज दिनांक 13 फरवरी को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर हल्द्वानी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन प्रकाश भट्ट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंदन साह, मनोज कपिल, नवीन बोहरा, गोपाल भट्ट, योगेश तिवाड़ी, ब्रिजेश कुमार एवं चंदन मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन ने सभी संबंधित व्यापारियों से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440