नैनीताल की 6 विस में 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान, लालकुआं विस क्षेत्र में दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं. लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा. मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं
मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। प्रातः 9 बजे तक जनपद की 6 विधान सभाओं में 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440