प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वुडलैंड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 14 फरवरी 2026 को ‘इयर द शोकेस’ एवं ‘द कनोइससेउर’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, रचनात्मकता और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वार्षिक उपलब्धियों और बहुआयामी प्रतिभाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विषय-आधारित प्रदर्शनियों और रचनात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कला, संगीत, नृत्य, विज्ञान मॉडल तथा साहित्यिक गतिविधियों में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ भाग लिया। प्रस्तुतियों ने वर्षभर के उनके शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास को सजीव रूप में दर्शाया।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अपर्णा भट्ट मैडम (ट्विन-विन) द्वारा आयोजित ज्ञानवर्धक पेरेंटिंग सत्र रहा। इस सत्र में सकारात्मक अभिभावकत्व, बच्चों के साथ प्रभावी संवाद और बदलते समय में किशोरों के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए। अभिभावकों ने उनके प्रेरणादायक विचारों की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश धोनी, मैनेजर श्रीमती रंजना धोनी, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती लता खोलिया एवं प्रिंसिपल श्रीमती मनदीप कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन गया। ‘इयर द शोकेस 2026’ ने शिक्षा, प्रतिभा और अभिभावक-विद्यालय के सुदृढ़ समन्वय का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440