समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण वैश्विक महामारी की चपेट में आकर मरने वालों को श्रद्धाजंलि देने के लिए प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्त दाताओं द्वारा 118 यूनिट रक्त दिया गया। बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर प्रांगण में लगे विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शहरी विकास मंत्री ने कोरोना संक्रमणकाल में रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की यह पहल सराहनीय है वर्तमान समय में अस्पतालों में रक्त की कमी सामने आ रही है। ऐसे में इस शिविर में दान किए गए रक्त से जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा व कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कमेटी द्वारा समय-समय पर सामाजिक हितों के किये कार्य किए जाते रहे हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की। शिविर में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय की टीम ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व आयुष किट भी प्रदान की गयी। जबकि शिविर को सफल बनाने में सुभाष मोंगा, नन्दकिशोर जायसवाल, अशोक सिंधी, रूपेंद्र नागर, गंगा जायसवाल, प्रताप बिष्ट, कश्मीरी लाल साहनी, तरुण बंसल, पदम पाल, सन्नी कपूर, सुशील कुमार, आनंद गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, हेमंत कुमार, दीपांशु शर्मा, विजय बत्रा, विनीत अग्रवाल, मनीष पाल, प्रताप रैक्वाल, अमित आसमानी, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील गुप्ता, सुनील गुप्ता, महक सक्सेना, रश्मि गुप्ता, राजेश साहू समेत तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुये।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


