21 युवाओं ने ली शिवसेना की सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना में युवाओं का आगमन बढ़ रहा है जिसके चलते आज लोहरियासाल तल्ला ब्लॉक हल्द्वानी स्थित शिवसेना कार्यालय कालाढूंगी विधानसभा प्रमुख मुकेश जोशी के नेतृत्व में 21 युवाओं ने सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, हेमंत कुमार भय्यू कुमाऊ,ं मंडल प्रमुख .त्रिलोक सिंह जिला प्रमुख नैनीताल, सुनील गुप्ता, महानगर प्रमुख हल्द्वानी .संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर उपप्रमुख प्रमोद आर्य मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप ने शिवसैनिकों को पटके पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए शिवसेना का नित्य जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा और शिवसेना का कालाढूंगी विधानसभा में सदस्यता अभियान भी निरंतर जारी रहेगा जिससे कि हम संगठन को और भी मजबूती प्रदान कर सकें एवं पूरे विधानसभा में शिवसेना का भगवा ध्वज हर घर तक पहुंचाएंगे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी के नेतृत्व में शिवसेना जनहिता समाज हित के निरंतर कार्य कर रही है जिसमें इस कोरोना काल में गरीबों की मदद करना राशन आदि वितरित करना सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण रक्तदान शिविर लगाना आदि जनहित के कार्य किए जा रहे हैं जिसको लेकर मुकेश जोशी पूरी विधानसभा कालाढूंगी में घर-घर तक शिवसेना का भगवा ध्वज पहुंचा कर वहां के निवासियों को शिवसेना की सहायता दिलवा रहे हैं उनकी कार्य शैली से प्रभावित होकर क्षेत्रवासी शिवसेना परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं शिवसेना शिवसेना की सदस्यता लेने वालों मे शंभू दत्त साहिल, कमलेश जोशी, अमन जोशी, हरीचंद, रजत रावत, जगदीश चंद्र जोशी, तुषार गौड़, दीपक सिंह, संजय जोशी, रुपेश जोशी, अनुज वर्मा, अशोक सिंह, हेम सुयाल, जगदीश जोशी, रवि प्रकाश, रोहित पांडे, दयाल गोस्वामी, मोहित जोशी, मोहित मेहरा आदि युवा साथी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440