गंगा में डूबने से 22 वर्षीय होटल कर्मी की मौत, छुट्टी लेकर अपने चार दोस्तों के आया था घूमने

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान 22 वर्षीय होटल कर्मी की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को गंगा से निकालकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह, निवासी कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह हरिद्वार के एक होटल में काम करता था। मंगलवार, 3 दिसंबर को वह छुट्टी लेकर अपने चार दोस्तों के साथ रायवाला क्षेत्र के गीता कुटीर के पास गंगा में नहाने गया था। नहाने के दौरान जितेंद्र का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंगा में डूबकर आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ ने करीब 25 फीट गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाकर जितेंद्र का शव बरामद किया। शव को रायवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

रायवाला थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि गंगा में नहाते समय सतर्क रहें और नदी के गहरे हिस्सों में न जाएं। गंगा के तेज बहाव और गहराई को नजरअंदाज करने की वजह से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440