श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 356वां प्रकाश पर्व : हल्द्वानी में 3 को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गुरु गोविंद सिंह जी (Shri Guru Gobind Singh Ji) के 356वां प्रकाश पर्व पर महानगर हल्द्वानी में 3 जनवरी को सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, निकट श्रीरामलीला मैदान से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 356वे प्रकाश पर्व पर सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (Gurudwara Shri Guru Singh Sabha) के तत्वावधान में 3 को विशाल नगर कीर्तन नगर के मुख्य निर्धारित मार्गाे से होते हुए निकाला जाएगा। सभा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह एवं सचिव जगदीश सिंह आनंद ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत 28 दिसंबर से प्रतिदिन सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में सिख समाज की तमाम महिला व पुरुषों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी थी। जिसका आज अंतिम दिन रहा। कल मंगलवार 3 जनवरी को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। और 5 जनवरी को धार्मिक दीवान सुबह 9.30 से 3 बजे तक सजेंगे। गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440