एसटीएच में 37वां नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारम्भ, नेत्रदान करने को किया मरीजों व उनके परिजनों को जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 37 वां नेत्रदान पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर ओ0पी0डी0 में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को नेत्रदान करने के लिये जागरूक किया गया। आपको बता दें कि उक्त 37वां नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त 2022 से 08 सितंबर 2022 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ0 जी0एस तितियाल विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग व प्रभारी आई बैंक द्वारा बताया गया कि नेत्रदान पखवाड़े को सफल बनाने के लिए नेत्र रोग विभाग की ओ0पी0डी0 में रोगियों और उनके परिजनों को नेत्रदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।ं डा0 तितियाल ने बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के आई बैंक में दिनांक 26 अगस्त शुक्रवार को प्रथम नेत्रदान हुआ। 81 वर्षीय तुलसी धानिक निवासी लालडांठ, बिठोरिया ने नेत्रदान किया। तुलसी धानिक के पुत्र श्याम धानिक नैब गौलापार के सचिव पद में कार्यरत है।
दान किये कार्निया का प्रत्यारोपण अतिशीघ्र ही डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दो नेत्रहीन मरीजों में किया जायेगा तथा हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक कार्निया का प्रत्यारोपण किया जाये, जिसके लिए हमारी टीम और काउंसलर चिकित्सालय में ईलाज के दौरान जिन रोगियों की मृत्यु हो जाती है उनके परिजनों से उनके नेत्रदान करने हेतु आग्रह कर रहे है ताकि किसी नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सके और अब आई बैंक में कार्निया प्रत्यारोपण शुरू होने से कुमाऊ क्षेत्र के नेत्रहीन मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

डा0 तितियाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान हेतु आगे आयें व अपने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करे। प्राचार्य डा0 अरूण जोशी ने कहा कि कुमाऊ क्षेत्र के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। डा0 जी0एस0 तितियाल और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है नेत्र रोग विभाग बहुत लम्बे समय से कार्निया प्रत्यारोपण पथ कार्य के लिए प्रयासरत था।
नेत्रदान हेतु रजिस्ट्रेशन आई बैंक डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को नेत्र ज्योति मिल सके। आज हुए नेत्रदान में कार्निया लाने वाली टीम में डा0 नितिन मेहरोत्रा, डा0 अजय, काउंसलर गोविन्द पांडे तथा टैक्निशियन हरगोविन्द मेहरा शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440