380 लोगों ने भारत विकास परिषद के शिविर में लगवाई कोविड वेक्सीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम ने निःशुल्क कोविड वैक्सीन शिवर का आयोजन किया। जिसमें 380 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। शिवकाली मंदिर, पुष्पविहार बिठोरिया में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रांतीय संगठन मन्त्री डॉ विनय खुल्लर, अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद दीपक बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर वन्दे मातरम गायन से किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 380 लोगों को कोवेक्सीन की दूसरी व प्रोकेशन डोज लगायी। डॉ खुल्लर ने बताया कि भाविप सेवा व संस्कार के प्रति सदैव तत्पर रहता है। इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। इस क्रम में शाखा काठगोदाम का यह 60वां वेक्सीनेशन शिविर है। आयोजक दीपक बिष्ट ने बताया सितंबर तक चलने वाले निःशुल्क शिवरों को कार्यान्वित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग करेगा। शिविर में अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, जीतेन्द्र दिरोलिया, विशाल सिंघल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजीव रावत आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440