
समाचार सच, हल्द्वानी। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन परमार्थ फॉउन्डेशन की ओर से किया गया।
गुरूवार को शहर के क्वीन्स पब्लिक स्कूल में परमार्थ फाउन्डेशन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता शंकर कौरंगा, क्वीन्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं भाजपा वरिष्ठ नेता आरपी सिंह तथा फाउन्डेशन अध्यक्ष हरीश पाण्डे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर शंकर कौंरगा ने ने कहा कि रक्तदान महादान है, आपके रक्तदान करने से किसी का जीवन बचता है। किसी के जीवन को बचाने से आप पुण्य के भागी बनते हैं और मानवता के नाते हर इंसान को रक्तदान करके दूसरे इंसान के प्राणों की रक्षा करनी चाहिये। आरपी सिंह ने कहा कि युवाओ को आगे आकर रक्तदान करके पुण्य का कार्य करना चाहिए, इसी रक्त से किसी की भी जिंदगी बच सकती है। रक्त देने से किसी भी प्रकार की कमजोरी शरीर में नही आती है, इसलिए रक्त का दान करना चाहिए।
फाउन्डेशन के अध्यक्ष हरीश पाण्डे ने रक्तदान करने वालों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी न किसी जरूरतमंद को जीवन मिल सकेगा। महामंत्री मिथुन जायसवाल ने कि पैसा तो सब कमाते हैं, पर आप दुआएं भी कमाओ, क्योंकि दुवाएं वहां काम आती हैं, जहां पैसा काम नही आता। फाउन्डेशन का यह अभियान आगे भी चलेगा।
रक्तदान करने वालों में मुख्य से सुशील उनियाल, गोपाल तिवारी, देवेश तिवारी, आदित्य सैनी सहित आदि रक्तदाता शामिल रहे। शिविर के सफलता में हल्दवानी सिटी ब्लड सेंटर के साथ डॉ0 गौरव, संजय गोस्वामी, रोहित अधिकारी, उमेश सैनी, अनुराग सागर, धीरज पान्डे, प्रशान्त जोशी, जीतेन्द्र अग्रवाल, गुरवचन सिंह विक्रम अधिकारी, निर्मल चमियाल, पीटीआई सूरज गोस्वामी, आफ्टर स्कूल की संचालिका पवलीन कौर, फाउन्डेशन के कोषाध्यक्ष उमेश सैनी का विशेष सहयोग रहा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



