समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में हर व्यक्ति इस बात को लेकर परेशान है कि बदलते मौसम में ऐसा क्या करें जिससे उसकी सेहत खराब न हो। ऐसी 5 डाइट टिप्स जिनसे इस बदलते मौसम का सामना बेहतर तरीके से किया जा सकता है।
- विटामिन सी, गरम तासीर वाली चीजें खाएं: प्रकृति बेहतर जानती है कि किस मौसम में हमारे लिए क्या खाना अच्छा है। हर मौसम में हमें वहीं खाना चाहिए, जो प्रकृति ने हमारे लिए बनाया है। इसलिए मैं हमेशा सीजन आधारित डाइट फॉलो करने की ही सलाह देती हूं। बदलते मौसम में यह और भी जरूरी है कि हम वहीं खाएं, जो इस सीजन में उपलब्ध है। इस मौसम में सर्दी और खांसी की समस्या आम है। विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड का सेवन हमें सर्दी-खांसी से बचा सकता है। हमें उन खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल हमारे खाने में बढ़ा देना चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है जैसे हल्दी, अदरक और अन्य खड़े मसाले।
- कार्ब्स कम खाएं, प्रोटीन बढ़ाएं – ठंडे मौसम में कार्बोहाइड्रेट रिच फूड जैसे चावल, आलू आदि सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके बदले में हम डाइट में प्रोटीन इनटेक बढ़ा दें। खासकर नाश्ता ऐसा हो जो प्रोटीन से भरपूर हो। अगर आप अंडे खा सकते हैं तो सबसे बेहतर है। लेकिन अरग आप पूर्ण शाकाहारी हैं तो नाश्ते में अंकुरित अनाज शामिल कर सकते हैं। भोजन में पनीर की फ्रीकेंसी और दालों की मात्रा भी बढ़ा सकते हैं।
- ओमेगा-3 की डोज बढ़ाएं – जब मौसम बदलता है तो कई लोगों को डिप्रेशन-सी फीलिंग आने लगती है। लोग डलनेस भी फील करते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड इससे उबरने में मदद कर सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड अखरोट, सोयाबीन, अलसी के बीज और मछली में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह फैटी एसिड जोड़ों के दर्द और कठारेता (स्टीफनेस) से भी राहत दिलाने में काफी कारगर है।
- पानी से ज्यादा से ज्यादा पिएं – मौसम में बदलाव आता है तो हवाओं में नमी भी कम होती जाती है। उधर, मौसम में थोड़ी गर्मी बढ़ने से हमें प्यास ज्यादा लगने लगती है। जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। नतीजा हमारे शरीर में शुष्कता बढ़ जाती है। अगर आपका शरीर अधिक हाइडेªटेड है यानि उसमें पानी की कमी नहीं है तो वह बदलते मौसम का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है। इसलिए खूब पानी पीएं।
- एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ें – मौसम में बदलाव में सुस्ती भी आती है। यह स्वाभाविक है। इससे हो सकता है आप दिन की शुरूआत देरी से करें। लेकिन जब भी करें, वर्कआउट या हल्की एक्सरसाइज करना न भूलें। नियमित एक्सरसाइज से से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इससे हमें बदलते मौसम की बीमारियों का सामना करने में आसानी होती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440