6.60 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में हो रही चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास चैकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.60 ग्राम मारफिन (स्मैक) बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इमरान उर्फ पिद्दी पुत्र सलीम निवासी गफूर बस्ती किदवई नगर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक की खेप जवाहर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से लेकर आया है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, का0 मुन्ना सिंह, परवेज अली शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440