हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/हल्दूचौड़। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही, घटना में शामिल दो वाहनों को सीज कर दिया गया है।

यह घटना मंगलवार को ग्राम देवरामपुर में आयोजित एक मीटिंग के दौरान हुई, जिसमें सस्ते गल्ले की दुकानों के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। आपूर्ति निरीक्षक मोहित कठैत की अध्यक्षता में चल रही मीटिंग में अचानक बहस शुरू हो गई, जिसमें मोहित जोशी और राजू पाण्डे ने कैलाश चंद्र के साथ गाली-गलौच और मारपीट की।

कैलाश चंद्र ने बताया कि जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अचानक तीन कारों में आए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और पथराव करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने फायरिंग भी की, लेकिन कैलाश किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस भी हरकत में आ गई।

यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैंः
-सतीश सनवाल (इंद्रपुर गरवाल हल्दूचौड़)
-भगत सिंह दरियाल (इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता)
-विजय जोशी (कार रोड राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता)
-राजेन्द्र पाण्डेय उर्फ राजू (देवरामपुर हल्दूचौड़)
-हिमांशु बमेठा (हरिपुर बच्ची हल्दूचौड़)
-मोहित जोशी (दीना हल्दूचौड़ निकट एलबीएस कॉलेज लालकुँआ)

यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

पुलिस टीम में सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डीआर वर्मा, और अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसपी पीएन मीणा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440