एक इलायची बना सकती है आपको करोड़पति, जानिए इलायची के अचूक उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जिस तरह चाय में इलायची पड़ते ही चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है ठीक उसी तरह ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसके कुछ अचूक उपाय कर घर की दरिद्रता को दूर भगाया जा सकता है
छोटी इलायची यानि खुशबू का खजाना, हर घर के किचन में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची ना केवल खाने को दोगुना स्वादिष्ट बनाती है बल्कि इसका विशेष महत्व है। जी हां जिस तरह चाय में इलायची पड़ते ही चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है ठीक उसी तरह ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसके कुछ अचूक उपाय कर घर की दरिद्रता को दूर भगाया जा सकता है। इन खास उपायों को कर आप जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं
शुक्र का उपाय
यदि आपका शुक्र कमजोर है या खराब फल की प्राप्ति हो रहा है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर इसे उबाल लें। जल आधा हो जाने पर इसे एक बाल्टी पानी में डाल दें, अब इससे स्नान करें। स्नान करते वक्त पवित्रता का ध्यान रखें। नहाते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।
धन प्राप्ति के लिए
यदि आप आर्थिक संकट से परेशान हैं, पैसे आते तो हैं लेकिन तुरंत ही खर्च हो जाते हैं। तो अपने पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है।
दरिद्रता दूर करने के लिए
दरिद्रता दूर करने के लिए छोटी इलायची से किया गया टोटका रामबांण सिद्ध होता है। इसके लिए किसी दरिद्र असहाय या हिजड़े को एक सिक्का दान करें, साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
शिक्षा में सफलता के लिए
शिक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार को सूर्यास्त से पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग अलग प्रकार की मिठाइयां और दो इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धाभाव से रखें और शिक्षा के प्रति कामना करें। तथा घर आते समय पीछे मुड़कर ना देखें। इस प्रकार यह उपाय कम से कम तीन बृहस्पतिवार करें।
मनचाहा वेतन और प्रमोशन के उपाय
यदि आपको मनचाहा वेतन या प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो प्रतिदिन रात में हरे कपड़े में इलायची को बांधकर तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। ऐसा करने पर आपको बहुत जल्द सफलता प्राप्त होगी।
कार्य में सफलता हेतु
यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं तो प्रातरू काल तीन इलायची दाएं हांथ की मुट्ठी में रखें और श्री श्री बोलें और फिर उसे खोलें। मुठ्ठी खोलने के बाद इसे खाकर बाहर जाएं। ऐसा करने पर आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440