चोरगलिया में दो कारों की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, तीन बच्चों समेत छह घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर ग्राम प्रतापपुर के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे और पूरी तरह राख हो गए।

इस हादसे में एक कार सवार, पिथौरागढ़ निवासी युवक पुष्कर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की पहचान शुभी (3 वर्ष), सूरज (5 वर्ष), अनन्या (16 वर्ष), रीता (28 वर्ष), विकास (35 वर्ष) और मयंक के रूप में हुई है, जो सभी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल शाह, चोरगलिया थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्परता से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कारों में आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस भीषण हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग उठाई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440