उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल! एक साथ 78 इंस्पेक्टरों के तबादले, हाईकोट के आदेश के बाद नीरज भाकुनी भेजे गए पिथौरागढ़

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुरूवार को एक साथ 78 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया। यह कदम हाल ही में बनभूलपुरा कांड के बाद हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में उठाया गया है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को हटाने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन करते हुए अब नीरज भाकुनी को पिथौरागढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। देखें तबादला सूची में कौन-कौन हुए शामिल

पुलिस विभाग द्वारा जारी पूरी तबादला लिस्ट में 78 निरीक्षक शामिल हैं, जिनकी तैनाती विभिन्न जिलों में की गई है। यह तबादले न केवल प्रशासनिक सख्ती को दर्शाते हैं, बल्कि साफ संकेत भी देते हैं कि अब लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440