ए.एन.टी.एफ व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के विरूद्ध जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा निर्देश दिये गये हैं, इसी अभियान के अन्तर्गत क्राइम/यातायात डॉ० जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबन्स सिंहव क्षेत्राधिकारी आपरेशन नितिन लोहनी के दिशा निर्देशन में प्रभारी एएनटीएफ हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा टनकपुर तिराहा राजपुरा के पास चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 12.70 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट’ के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र रामकरण साहू निवासी लाईन नंबर 12 राजपुरा बताया साथ ही यह भी बताया कि वह स्मैक वनभूलपूरा से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाता है और उसको वह हल्द्वानी राजपुरा क्षेत्र में बेचकर अधिक पैसे कमाने के लालच में यह काम करता हैं। अभियुक्त स्मैक तस्करी में पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

गिरफ्तारी टीम उप निरीक्षक मंजू ज्याला, कानि0 एएनटीएफ अमनदीप सिंह, राजेंद्र जोशी, सुरेश देवडी शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440