एक शिक्षिका को लालच करना पड़ा मंहगा, फ्री का आईफोन पाने के चक्कर में गंवाए 4 लाख 17 हजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अगर आप ऑनलाइन से खरीददारी करते हैं तो सावधानी बरतने की जरूरत है। कम्पनी को जांच परख कर ही खरीददारी करें। आपको बता दें कि वर्तमान में ऑनलाइन सेवाओं में साइबर ठगी के मामले ज्यादा सुनने को नजर आ रहे है। इसके बावजूद भी लोग ठगी की घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। यहां देहरादून में एक साइबर ठगी का एक मामला और सामने आया है। जिसमें एक शिक्षिका को लालच करना मंहगा पड़ गया है। शिक्षिका ने फ्री का आईफोन पाने के चक्कर में अपने 4 लाख 17 हजार रुपये गंवा दिये है। पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है। आपको बता दे कि इतनी रकम में महिला खुद तीन आईफोन खरीद सकती थी।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पीड़ित शिक्षिका पारुल सरकार श्यामपुर, प्रेमनगर निवासी शिक्षिका पारूल सरकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेण्डाल चकराता में कार्यरत हूं। उन्होंने बीते 10 जून को इंडिया स्मार्ट डॉट कॉम पोर्टल पर 599 रुपये का एक सामान ऑनलाइन आर्डर किया, इसमें कंपनी ने एक आई फोन गिफ्ट के रूप में देने की बात कही। इसके बाद अगले दिन महिला को फोन डिलीवरी देने का झांसा देकर जीएसटी चार्ज के रूप में 7919 रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर उससे अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। जब तक उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक वह 4.17 लाख रुपये गंवा चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पत्र के माध्यम से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आप भी इस घटना से सबक लें और लालच में न पड़ें। साइबर ठगी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440