थल-डीडीहाट रोड पर कार गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़/बेरीनाग। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। थल-डीडीहाट रोड पर सफेद घाटी के पंत्याली के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दाफिला गांव के दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद थल क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार देर रात हुआ, लेकिन दुर्घटना का पता रविवार सुबह चला। कार संख्या यूके 05 9609 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शाम को घूमने निकले थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन सिग्नल न होने की वजह से मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे गांव का एक व्यक्ति बकरियां चराने गया, तो उसकी नजर दुर्घटनाग्रस्त कार और शवों पर पड़ी। उसने तुरंत गांव में सूचना दी और थल थाने को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर थल थाने के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या के नेतृत्व में पुलिस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं की मदद से खतरनाक खाई में रस्सियों के सहारे बचाव अभियान चलाया गया।

पहला शव 100 मीटर नीचे खाई में मिला, जिसे रस्सी के सहारे ऊपर लाया गया। शव की पहचान सुरेंद्र सिंह रावत (30 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह रावत, निवासी दाफिला गांव के रूप में हुई। दूसरा शव 200 मीटर गहराई में मिला, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक लाया गया। उसकी पहचान सुनील सिंह बोरा (24 वर्ष) पुत्र खड़क सिंह बोरा, निवासी दाफिला गांव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

इधर घटना शनिवार रात की थी, लेकिन रविवार सुबह दुर्घटना का पता चला, जिससे स्थानीय लोग सकते में हैं। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह रावत थल के शिव फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करता था और उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। जबकि सुनील सिंह बोरा पॉलिटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440