चुनावी बैनर उतारते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपर जौलीग्रांट इलाके में चुनावी बैनर उतारते वक्त एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय मनोज दुर्गा चौक के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर एक दोमंजिला इमारत की छत से चुनावी बैनर उतार रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज करंट की वजह से मनोज बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   २७अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मनोज डोईवाला के अठुरवाला क्षेत्र का निवासी था और कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डोईवाला कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बिजली विभाग के एसडीओ एस. बहुगुणा ने कहा कि विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है और नगर निकाय चुनाव के बीच यह हादसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440