समाचार सच, हल्द्वानी। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित नन्हीं बालिका के लिए आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने 11 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करी। साथ में उन्होंने सक्षम एवं समाजसेवियों से भी अपील की करते हुए कहा कि इन्दिरा नगर नूरी मस्जिद निवासी 12 वर्षीय अलीना जो ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थी जिसका ईलाज नीलकंठ अस्पताल में चल रहा था जिसके लेकर वहां के डाक्टरों ने गुरूवार को आपरेशन किया। पारिवारिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाज सेवी व आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने उक्त बालिका की बैंक एकाउंट में 11 हजार की धनराशि जमा कराते हुए अपील की है कि समाज की सेवा करने वाले समाजसेवी व आर्थिक रूप से सक्षम लोग उक्त बालिका की अधिक से अधिक मदद करें जिससे बच्ची का ईलाज बगैर किसी बाधा के चलता रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










