समाचार सच, हल्द्वानी। आह्वान सेवा समिति द्वारा चल रहा 15 दिवसीय समर कैंप का आज हार्दिक समापन हुआ अध्यक्ष लता बोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि बोरा भवन भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में 11 जून से समर कैंप चल रहा था जिसका आज समापन हुआ है कैंप में योग, क्राफ्ट, जुंबा, डांस एवं फिल्म एक्टिंग की ट्रेनिंग दी गई समर कैंप में योग प्रशिक्षक डां आभा भैंसोड़ा, क्राफ्टिंग संजना भाटी, डांसिंग कोरियोग्राफी आयुष्ना बोरा व एक्टिंग उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य और फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी इस समर कैंप के मुख्य प्रशिक्षक जिन्होंने अभिनय की बारीकियां सिखाई एक नाटक का निर्देशन किया जिसकी आज प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई जिसमें अंधविश्वास, वन एवं पर्यावरण पर आधारित संदेश दिया गया 15 दिवसीय समर कैंप में कृष्णा भाटी, सोनिया मित्तल, ज्योति, एक्ट्रेस रिया टम्टा, गनिष्का, वैष्णवी द्विवेदी, रोशनी वर्तिका द्विवेदी, पूजा पिंकी सिंह, धैर्य जोशी, ध्रुव, निशा, हृदयांश, विवेक, भक्ति आदि दर्जनों कलाकारों ने आज अपनी प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक स्कूल के चेयरमैन व सैंट्रल हस्पताल के डायरेक्टर रमेश शर्मा जी पूर्व वैज्ञानिक श्री डी एस खाती लक्ष्मण रजवार जी शान्ति जीना आह्वान सेवा समिति की अध्यक्ष लता बोरा सहित सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों व कलाकारों की प्रशंसा कर बधाइयां दी विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश माहरा ने समापन समारोह में यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी मंच का संचालन श्रीमती डां आभा भैंसोड़ा ने किया उनके द्वारा पपेट शो भी किया गया इस अवसर पर अभ्युदय बोरा, आयुष्ना बोरा, चिरंजीव बोरा, अंजना कुसुम बोरा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













