वास्तु शास्त्र के अनुसार फूल और सीक वाली झाड़ू एकसाथ रखना चाहिए या नहीं, जानिए क्यों

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को न सिर्फ सफाई बल्कि इसको घर की समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है। घर में झाड़ू को सही दिशा और सही तरीके से रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए हमेशा उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है। इन दिशाओं को धन की देवी मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। साथ ही कभी भी झाड़ू को खुले में नहीं रखना चाहिए। इसको हमेशा अलमारी या फिर किसी अन्य जगह पर छिपाकर रखना चाहिए।

  • इसके साथ ही घर में टूटा हुआ झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू उठाने में मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और झाड़ू को पैर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसको सही दिशा में रखना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि क्या घर में फूल और सीक वाली झाड़ू को एक साथ रखना चाहिए या नहीं।
यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घर में फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रखना
अगर आप एक साथ फूल और सीक वाली झाड़ू रखते हैं। तो आप इन दोनों को साथ में रख सकते हैं। लेकिन झाडू़ को किसी अलमारी या कोने में छिपाकर रखना चाहिए। कभी भी झाड़ू खुले में नहीं रखना चाहिए। साथ ही झाड़ू हमेशा ऊपर की ओर रखें न कि नीचे की ओर। वहीं कभी भी दरवाजे के सामने भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह घर में प्रवेश करने वाली पॉजिटिव एनर्जी को रोकती है। अगर आप भी फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रखते हैं, तो इन दोनों को हमेशा दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए एकसाथ दो झाड़ू
बता दें कि पश्चिम दिशा को सूर्यास्त की दिशा माना जाता है। यह निगेटिव एनर्जी को अपने साथ जाने वाली दिशा भी मानी जाती है। इसलिए यदि आप पश्चिम दिशा में झाड़ू रखते हैं, तो इससे घर में निगेटिव एनर्जी का संचय हो सकता है। यह आर्थिक समस्याओं और धन हानि को भी आमंत्रित कर सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440