भाजपा महानगर की टीम ने की सीएम से मुलाकात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारीयों की टीम ने उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महानगर के सभी पदधिकारीयों का परिचय लिया और बधाई देते हुए कहा की आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनीत हुये हैं इसके लिए आपको पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पदाधिकारी बननें का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार में कोई पद छोटा एवं बड़ा नहीं होता है, कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उसका उपयोग करता है। आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव के मध्य सभी को अपने सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ पार्टी को चुनाव जिताने का कार्य करना है, क्योंकि महानगर देहरादून प्रदेश की वह ईकाई है जहां से पूरे प्रदेश में एक संदेश प्रसारित होता है। इसलिए सभी लोग जी जान लगाकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्य करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि महानगर की टीम दिन रात काम करके पार्टी व संगठन को आगे बढ़ानें के लिए काम करेगी।

यह भी पढ़ें -   शोध में नवाचार को नई रफ्तार: तीन दिवसीय कार्यशाला में एआई और वैज्ञानिक दृष्टि पर मंथन

इस अवसर पर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, संतोष सेमवाल, रतन सिंह चौहान, श्रीमती संध्या थापा, सुनील शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, बिजेन्द्र थपलियाल, महानगर मंत्री राजेश काम्बोज, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र पाल मोर्न्टी, संदीप मुखर्जी, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440