नशेड़ी युवक पर लगाया मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशेड़ी युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मो. यूसुफ पुत्र मो. यासीन निवासी लां नं 16 ताज मस्जिद नई बस्ती ने कहा है कि मोहल्ले में ही रहने वाला अकरम पुत्र वफा उल्ला नशेड़ी किस्म का युवक है। वह आये दिन नशे की हालत में मोहल्ले में गाली गलौज करता रहता है। बीती शाम भी अकरम ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440