घर में घुसकर पांच बहिनों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पांच बहनों व उनकी सास पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नीमा देवी पत्नी बसंत टम्टा निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 29 नवम्बर को पड़ोस में रहने वाली ममता अपनी चार बहनों व सास के साथ उसके घर में घुस आई और बेवजह गाली गलौज करने लगी जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इतना ही नहीं उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440