कार सवारों पर लगाया पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप, विरोध पर की मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कार सवारों पर पत्नी के साथ अभद्रता करने व विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बद्रीपुरा निवासी सुनील शर्मा ने कहा है कि वह बीती शाम खाना खाने के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कालाढूंगी रोड में टहल रहा था। इस बीच कार संख्या यूके04एजे-2555 में सवार युवकों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440