कालाढूंगी रोड में जलभराव पर एक्शन, नाली के ऊपर किए गये अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरसात के चलते कालाढूंगी रोड में हो रहे जलभराव पर नगर निगम ने आज शनिवार को एक्शन मूड में आ गया। निगम ने लोनिवि की मदद से बद्रीपुरा से कालूसिद्ध मंदिर तक दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर किए गये अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वाया।

आपको बता दें कि कालाढूंगी मार्ग में दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर अतिक्रमण किये जाने से नालियों की अच्छी तरह से साफ सफाई नहीं हो पाती है। जिस कारण नालियां चौक हो जाने से हर वर्षाकाल में कालाढूंगी रोड में जलभराव हो जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत मिलने के बाद आज निगम एक्शन मूड में आ गया और लोनिवि की मदद से बद्रीपुरा से कालूसिद्ध मंदिर तक सड़क की बाईं ओर बनीं नाली के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वाया। इसके बाद नाली खोलकर उसमें से गाद आदि निकाली गई। इसके साथ ही आज बरेली रोड, एफटीआई रोड तिराहे पर नाली की सफाई कराई गई। इस दौरान निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने को लेकर एक-दो व्यापारियों से नोंकझोंक भी हो गयी।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि रविवार को रामपुर रोड के किनारे से नालियों की साफ सफाई तथा कूड़े के ढेर हटवाए जाएंगे। इस दौरान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित लोनिवि के अभियंता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440