हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की सख्ती, बुक स्टोर्स पर छापेमारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें और सामग्री खरीदने के दबाव को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बुक स्टोर्स पर छापेमारी की गई, जबकि एसडीएम परितोष वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने बुक विक्रेताओं से जरूरी दस्तावेज मांगे और महंगी किताबों की अनिवार्यता को लेकर कड़ी पूछताछ की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि निजी स्कूल अभिभावकों को चुनिंदा बुक स्टोर्स से महंगी किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई और कीमतें बेतहाशा बढ़ गईं।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

अधिकारियों ने बुक विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि अगर किसी ने अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सख्ती से अभिभावकों में राहत की लहर दौड़ गई है, और उन्होंने अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्ती जारी रहे, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440