15 दिसंबर के बाद उत्तराखण्ड में ठंड के जोर पकड़ने के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। अभी उत्तराखण्ड में अभी कुछ दिनों से तापमान में गिरावट नजर नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसम्बर के बाद से राज्य में ठंड के जोर पकड़ने के आसार है यानि तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

आपको बता दे कि मौसम विभाग ने रात में राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान पंतनगर में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो कम था। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के अनुसार 15 दिसंबर के बाद ठंडक के जोर पकड़ने के पूरे आसार हैं। उन्होंने इस मौके पर लोगों को सावधान रहने की जरूरत बतायी है।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440