पति से कहासुनी होने पर महिला ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति से कहासुनी होने पर महिला इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे एसटीएच में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार धान मिल निवासी 22 वर्षीय उपासना की बीते दिवस किसी बात को लेकर अपने पति से कहासुनी हो गई। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440