फिल्में देखकर 11 साल के बच्चे ने खुद रच डाली अपने अपहरण की कहानी, वजह जानकर दंग रह जाएगें

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार से एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बैक्वेट हॉल संचालक के 11 वर्षीय बेटे ने फिल्म व सीरीज देखकर अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली। और ऐसी कहानी जिसे कोई भी सुने तो सच ही समझे। जब पुलिस ने अपहरण की बात को पूछा तो बयान बार-बार बदलने पर आखिरकार उसने सच उगल ही दिया। उसने बताया कि ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने ऐसी कहानी रची।

मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक पीठ बाजार में रहने वाले अनुराग झा का 11 वर्षीय बेटा देव कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। देव पीठ बाजार में संगीता टॉकीज के समीप रोजाना साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाता है। शुक्रवार शाम उनका 11 साल का बेटा देव साइकिल पर ट्यूशन के लिए निकला, लेकिन वहां पहुंचा नहीं। बाद में बच्चा घर लौटा और बताया कि चार लोगों ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया था। ये लोग उसे अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

रास्ते में युवक एक साधु से बात करने के लिए रुक गए तो बच्चा उनके चंगुल से निकल कर भाग आया। बच्चे के परिजनों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को बताया। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी और दूसरे तमाम पुलिस अधिकारी बच्चे के घर पहुंचे। बच्चे से पूछताछ की गई तो वो बार-बार बयान बदलता रहा। शक होने पर पुलिस ने ज्यादा पूछताछ की तो बच्चे ने सच उगल दिया। उसने बताया कि वो ट्यूशन नहीं जाना चाहता है।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बच्चे ने बताया कि दोपहर में मां ने उसे डांट दिया था। मां की डांट और ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बच्चे ने ये स्वीकार किया कि उसने सिर्फ ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी आकर घरवालों को बताई।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440