एएचटीयू व पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, सरगना तानिया सहित 6 को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

AHTU and police busted sex racket, arrested 6 including kingpin Tania

समाचार सच, हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नगर में संचालित सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी को प्राप्त सूचना पर थाना बसन्ती पश्चिमी बंगाल में अभियोग दर्ज था। जिस सम्बन्ध में पीड़िता को रेलवे स्टेशन से अभियुक्त रज्जक पाइक पुत्र बजैल पाइक के कब्जे से सकुशल बरामद किया। पीड़िता की निशान देही पर तानिया शेख जो कि सैक्स रैकेट चलाती है कि खोज में भोटियापडाव गई जहां तानिया नहीं मिली। मकान मालिक से पूछताछ पर मकान मालिक एवं उसके पुत्र व 7-8 अन्य द्वारा पुलिस टीम के साथ मार-पीट की गयी थी साथ ही अभियुक्त को छुडा़ने का प्रयास किया गया था, जिस पर पुलिस द्वारा साहस का परिचय देकर काफी प्रयास के बाद अभियुक्त रज्जक पाईक, मकान मालिक आसिम रजा व उसके बेटे अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में निरीक्षक ललिता पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर मालूम हुआ कि रज्जक द्वारा नाबालिका व एक अन्य महिला को तानिया के पास बंगाल से नौकरी के नाम पर हल्द्वानी लाया गया है। तानिया, बरामद किशोरी से जिस्मफरोशी का धन्धा करा रही है, उसे मल्लिका होटल हल्द्वानी में रज्जक पाईक के साथ अलग-अलग लोगो से पीड़िता के नशा देकर जिस्मफरोशी कराने हेतु भेजते थे तथा अन्य लड़कियों को भी होटलों में भेजती थी। जॉच के उपरान्त मल्लिका होटल जाकर पूछताछ व अन्य जॉच की गयी। होटल मालिक एवं देहव्यापार गिरोह की मिली भगत से जिस्मफरोशी का अवैध करोबार से चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में पीड़ित महिला ने बताया कि तानिया ने उससे भी लगातार 09 महीने तक अलग-अलग होटलों व अलग स्थानो में भेजकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया। तानिया के उत्पीड़न से परेशान होकर वह महिला उमा के घर मे काम करने लगी। उमा होटल मिनी पैराडाइज मे अपने पति मुकेश कुमार के साथ मिलकर महिला व अन्य कई लङकियों से अलग-अलग ग्राहको के जिश्मफिरोशी व नशा करवाती थी। उमा व उसका पति होटल मिनी पैराडाइज व मल्लिका हल्द्वानी मे लङकिया सप्लाई करते हैं। मामले में प्रकाश में आये व्यक्ति नौशाद ने बताया कि वह तानिया व उमा के लिये काम करता है एवं फोन आने पर अपनी गाडी न0- डीएल-04सीएवी-1304 से लङकियों को होटलों व अन्य स्थानो पर लाने व ले जाने का काम करता है। काफी सुरागरसी पतारसी के उपरान्त तानिया रूद्रपुर स्थित होटल अमन गॉधी पार्क से पूछताछ हेतु थाना लाया गया एवं एक अन्य महिला को कल्याण व पुनर्वास संस्था में सुरक्षा हेतु दाखिल किया गया। अनैतिक देह व्यापार व दुर्व्यापार के कृत्य में संलिप्त उमा, रंजीता उर्फ पलक, मुकेश कुमार उर्फ अनिल, रज्जक पाईक, नौशाद से गहनता से पूछताछ की गयी। सभी युवक व युवतियों के द्वारा विगत काफी समय से नाबालिक लड़कियों व युवतियों को अलग-अलग स्थानो से नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाने व कमरे मे बंधक बनाने व जिस्मफरोशी का धंधा कराने पर थाना काठगोदाम में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर 03 महिला एवं 03 पुरूषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु 5000 रूपये ईनाम से पुरूस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

पुलिस ने निम्न लोगों की गिरफ्तारी की सरगना तानिया शेख पत्नी अनारूल शेख निवासी- रनचन्द्रा, खली, दखनीश्वर 24 परगना, बसन्ती पोस्ट सोना काली पश्चिमी बंगाल, उमा पत्नी मुकेश कुमार निवासी- शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम, रंजिता उर्फ पलक पत्नी प्रकाश विश्वास निवासी दिनेशपुर उ0सि0नगर, मुकेश पुत्र शिवचरण निवासी- शिवपुरी देव नगर, दमुआढॅूगा काठगोदाम, रज्जक पाईक पुत्र बजैल पाईक निवासी- निवासी दक्षिण राईपुर वेस्ट बंगाल, नौशाद पुत्र अताउल्लाद निवासी-जे-49 गली न0- 07, कालका, न्यू दिल्ली किया है उनके कब्जे से 8 मोबाइल व एक डीवीआर भी बरामद किये।

गिरफ्तारी पुलिस टीम एन्टी हयूमन टैफिफिकिंग निरीक्षक ललिता पाण्डेय, हे0 का0 पार्वती टम्टा, का0 मोहन किरोला, राजेन्द्र जोशी, महेन्द्र, लक्ष्मी भोज शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440