जंगल की आग बुझाने के लिए जुटे वायुसेना के हेलीकाप्टर

खबर शेयर करें

श्रीनगर झील से पानी लेकर नरेंद्रनगर वन प्रभाग के जंगलों में किया छिड़काव

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में वनों की आग पर काबू पाने के लिए मंगलवार को दूसरे दिन वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया। आज वायुसेना के एमआइ-17 हेलीकाप्टर के जरिये श्रीनगर झील से पानी लेकर नरेंद्रनगर वन प्रभाग के जंगलों में छिड़काव कर आग को नियंत्रित किया जा रहा है। आज ऑपरेशन सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू किया गया। अब तक हेलीकॉप्‍टर तीन फेरे लगा चुका है। वहीं, बीते रोज एमआइ-17 हेलीकाप्टर के जरिये टिहरी झील से पानी लेकर नरेंद्रनगर वन प्रभाग के जंगलों में छिड़काव कर आग को नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें -   ६ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हालांकि, प्रतिकूल मौसम के कारण दोपहर में आपरेशन रोकना पड़ा था। उधर, प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जंगलों में लगी आग को बुझाने में वनकर्मी जुटे हैं। पौड़ी जनपद के खिर्सु विकासखंड के नागदेव रेंज में दो स्थानों पर जंगलों की आग बुझाने के लिए सुबह से ही वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से पानी डाला जा रहा है। वर्तमान में नागदेव रेंज की दो लोकेशन में करीब 7-8 हेक्टेयर वन भूमि जंगल की आग की चपेट में है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड… अमेजन गोदाम में आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440