नैनीताल-यूएस नगर सीट पर अजय भट्ट ने इतने मतों से दर्ज की सीट, जताया मतदाताओं का आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को हराया है। अजय भट्ट को 772671 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 438123 वोट मिले हैं इस प्रकार अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 334548 वोटो से हरा दिया है।

यह भी पढ़ें -   ६ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस जीत के बाद अजय भट्ट ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लोकसभा की जनता को भरोसा दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में जो भी विकास के कार्य छूट गए हैं, अब उनको दुगनी रफ्तार से पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद जमरानी बांध परियोजना का कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा वह छूटी हुई परियोजना पर पुनरू काम किया जाएगा, जो आचार संहिता लगने के चलते प्रारंभ नहीं किया जा सके थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440