लॉकडाउन में फंस गई अक्षय तृतीया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी, अध्यात्म डेस्क। लगातार दूसरी साल अक्षय तृतीया लॉकडाउन में फंस गई है लिहाजा आमतौर पर जिन दिनों में बाजार अपनी पूरी रौनक में होता है, उन्हीं दिनों में बंद पड़ा है। पिछले साल कुछ सराफा व्यापारियों ने जेवरात के ऑनलाइन ऑर्डर लिए थे लेकिन इस बार हालात को देखकर ऐसी भी कोई कोशिश नहीं की है। माना जा रहा है कि इस बार फिर सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। सराफा, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टर मेें हर साल दिवाली, दशहरा की तरह ही अक्षय तृतीया पर जमकर कारोबार होता है। लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदना शुभ मानते हैं। अक्षय तृतीय पर वैवाहिक आयोजन भी होते हैं इसलिए जमकर खरीदारी होती है। मगर पिछले साल की तरह ही इस बार भी अक्षय तृतीया कोरोना के साये में है और लॉकडाउन लगा होने के चलते बाजार बंद है। हालांकि पिछले साल कुछ सराफा कारोबारियों ने इसमें नया प्रयोग कर सोने एवं जेवरातों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी थी। कारोबारियों को उम्मीद थी कि लोग शुभ मुहूर्त में घर बैठे ही अच्छी खरीदारी करेंगे, लेकिन लोगों ने इसे नकार दिया और बहुत कम कारोबार हुआ। इसके चलते इस बार सराफा कारोबारियों ने ऑनलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसका तर्क यह भी दिया जा रहा है कि इस बार कोरोना संक्रमण पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा भयावह है, ऐसे में कर्मचारियों को बुलाकर काम लेना खतरे से खाली नहीं है। अक्षय तृतीया पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री होती थी। मांग को देखते हुए एजेंसी मालिक कई दिन पहले से ही बुकिंग शुरू कर देते थे ताकि समय रहते लोगों को वाहन उपलब्ध कराए जा सकें। मगर इस बार लॉकडाउन लगा होने के चलते न तो वाहनों के शोरूम खुल रहे हैं और न ही किसी ने बुकिंग की है।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440