समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २३ दिसम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क ८ गते पौष शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/७ बजे सूर्यास्त ५/१४ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे तथा नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग हैं। नौकरी या रोजगार में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं। राजनीति में परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी की आराधना लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन समाधान भी निकलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि प्राप्त होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ की स्थिति बनेगी।
मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग हैं और आध्यात्मिक व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



