26 दिसम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २६ दिसम्बर २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क ११ गते पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ७/९ बजे सूर्यास्त ५/१५ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आज धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें, हालांकि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग हैं। नौकरी या रोजगार में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। रोजगार में परिवर्तन के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   बाराकोट में पानी के टैंक से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

कर्क राशि
किसी मांगलिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रोजगार और व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। नौकरी में उन्नति या बदलाव के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   सुशासन और सहकारिता की मिसाल बना नैनीताल दुग्ध संघ, रिकार्ड उत्पादन से उत्पादक खुश

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर में सकारात्मक समाचार मिलेगा।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440