समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ८ नवम्बर २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २३ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि शनिवार सूर्याेदय ६/३४ बजे सूर्यास्त ५/१६ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
आज का राशि फल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। रोजगार में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। रोजगार में बदलाव की संभावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कर्क राशि
घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, पर रोजगार या व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी की उपासना से इच्छित मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, पर मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी, किंतु धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रहेगा, पर संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राजनीति में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और भूमि-भवन से जुड़ा कार्य आरंभ कर सकते हैं। करियर में सकारात्मक समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्रा से बचें।
मीन राशि
विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक व्यस्तता बढ़ सकती है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

