समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १ जनवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १७ गते पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ७/११ बजे सूर्यास्त ५/१९ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक आज़ प्रदोष व्रत होगा
नूतन आंग्लवर्ष २०२६ की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
राशिफल
मेष राशि
आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है, वहीं सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर को लेकर चली आ रही चिंताएं समाप्त होंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार और व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, लेकिन मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा से लाभ होगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा और भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर को लेकर शुभ सूचना मिलेगी।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सतर्कता रखें। अनावश्यक यात्रा संभव है।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



