समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ४ जनवरी २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २० गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रविवार सूर्याेदय ७/११ बजे सूर्यास्त ५/२१ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आज धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, जबकि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा या रोजगार में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। राजनीति में स्थिति अस्थिर रह सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से संबंधित कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान से जुड़ी परेशानियां समाप्त होंगी। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में लाभ के संकेत हैं।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर को लेकर भी अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता संभव है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



