समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २५ दिसम्बर २०२५ बृहस्पति का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १० गते पौष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ७/८ बजे सूर्यास्त ५/१५ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशि फल
मेष राशि
आज धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य आरंभ करने की योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बनेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, सावधानी रखें। रोजगार में बदलाव के अवसर बन सकते हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। रोजगार में उन्नति व परिवर्तन के योग हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में भी लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्य आरंभ कर सकते हैं। कैरियर को लेकर सकारात्मक समाचार प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। व्यर्थ यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



