समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २२ जनवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क ९ गते माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि बृहस्पतिवार सूर्याेदय ७/१० बजे सूर्यास्त ५/३६ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशि
करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अटका धन वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। सेहत में सुधार होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
मित्रों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नए कार्यों की योजना बनेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
सिंह राशि
आज विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव संभव है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से विवाद की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है। करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है, बेवजह तनाव न लें।
तुला राशि
कुछ परिस्थितियों के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
धनु राशि
घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विशेष लाभ की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा।
मकर राशि
मन में तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।
कुम्भ राशि
रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि
अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से राहत मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



