पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं बादाम, इस तरह से बढ़ाएं अपना इम्यून पॉवर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बादाम पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ दिनभर तरोताजा महसूस होता है। वहीं बात इसे डाइट में शामिल करने की करें तो लोग इसे कच्चा व भुना खाना पसंद करते हैं। मगर असल में भीगे बादाम खाने से इसका दोगुना लाभ मिलता है। तो चलिए आज हम आपको इसे आर्टिकल में बादाम खाने के फायदे व इसका सेवन करने का तरीका बताते हैं।
ऐसे करें सेवन –
पोषक तत्वों का भंडार

बादाम बादाम में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।
तो चलिए जानते हैं भीगे हुए बादाम के फायदे –
प्रेगनेंसी में फायदेमंद
गर्भावस्था में महिलाएं अपनी डेली डाइट में भीगे बादाम शामिल कर सकती है। इससे उसे व गर्भ में पल रहे बच्चे को पूरा न्यूट्रीशन मिलता है। ऐसे में दोनों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
कोरोना काल में अच्छी इम्यूनिटी का होना बेहद जरूरी है। तभी इस गंभीर वायरस से बचा जा सकता है। ऐसे में रोजाना 5 भीगे बादाम खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। एक रिसर्च के अनुसार, भीगे बादाम में प्री-बायोटिक गुण होता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत मजबूत होने में मदद मिलती है। साथ ही आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया का निर्माण तेजी से होता है। ऐसे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
स्मरण शक्ति बढ़ाए
बादाम विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से दिमाग अच्छे से काम करता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ती है। कई अध्ययनों के अनुसार, इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है।
कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
शरीर में गुड़ और बैड दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। मगर खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के दिल संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में रोजाना भीगे बादाम खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
डायबिटीज के मरीज भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
बेहतर पाचन तंत्र
भीगे बादाम खाने से यह जल्दी पच जाते हैं। ऐसे में पाचन तंत्र को मजबूत होता है। साथ ही भीगे बादाम पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करके एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। इसतरह पाचन को बढ़ावा मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
बादाम में विटामिन ई अधिक होता है। ऐसे में इसे स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को गहराई से पोषित करके लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स, काले घेरे साफ करता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आता है। आप इसे खाने के साथ बादाम तेल को स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
स्किन के साथ बालों के लिए भी बाद भीगे बादाम फायदेमंद होते हैं। यह बालों को जड़ों से पोषण पहुंचाते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना बंद होकर लंबे, घने, मुलायम व शाइनी बाल मिलते हैं। आप चाहे तो हेयर केयर में बादाम तेल शामिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440