अमित शाह ने हरिद्वार से धामी की जमकर तारीफ, बोले– “एक-एक समस्या खत्म कर रहे हैं सीएम”

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार दौरे के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में उन्होंने कई बार सीएम धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्याओं को एक-एक कर खत्म करने का काम किया है, जिसकी वजह से आज उत्तराखंड चार गुना तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में करीब 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, उन्हें चुन-चुनकर भारत से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं के आँचल दुग्धशाला पहुंचा अंतरराष्ट्रीय दल, इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने देखी दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली

अपने संबोधन में अमित शाह ने यूसीसी का भी जिक्र किया और कहा कि इसकी शुरुआत उत्तराखंड से की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू नकल विरोधी कानून ने रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने धामी सरकार की सराहना की। शाह ने बताया कि आज 1900 युवाओं को पुलिस आरक्षी के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर पहले की तरह कांग्रेस की सरकार होती तो युवाओं को नौकरी नहीं मिलती, क्योंकि उस समय ‘पर्ची और खर्ची’ का दौर चलता था, लेकिन अब रिश्वत नहीं देनी पड़ती।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाईः निजी व्यक्ति से सरकारी काम कराने पर दो कानूनगो पदावनत

अमित शाह ने अपने संबोधन में हरिद्वार कुंभ का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाला कुंभ सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ पूरे भारत की शान है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज धामी सरकार के चार साल पूरे होने का अवसर है और साथ ही केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हुए हैं। इस दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

यूसीसी लागू करने पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हुए कहा कि अब सभी को एक ही कानून के तहत रहना होगा और यूसीसी जनसांख्यिकीय असंतुलन को दूर करने में भी मदद करेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440