आँचल दुग्ध संघ ने 20 जरूरतमंदों को दी राहत, 2.98 लाख की सहायता राशि वितरित

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल स्थित आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 20 दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े कर्मचारियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

यह सहायता उन लोगों को दी गई जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारियों या पशुधन की क्षति जैसी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। गौशाला में आग लगने से 10 पशुओं की मौत, गुलदार के हमले और अन्य कारणों से पशुहानि झेलने वाले पशुपालकों को विशेष राहत दी गई। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र पूर्णिमा 2026: चैत्र पूर्णिमा की पूजा विधि और मुहूर्त क्या है

संघ की ओर से लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये तक की सहायता राशि दी गई। इस सहयोग से लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष नजर आया। कई परिवारों ने इसे कठिन समय में बड़ी मदद बताते हुए संघ का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   समाजसेवी बबीता बिष्ट की याद में बच्चों के बीच बांटी खुशियां

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ अपने से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी आपदा, बीमारी या नुकसान की स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

इस दौरान संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पठानी सहित अन्य अधिकारी, दुग्ध उत्पादक, पशुपालक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440